गोरखपुर, जनवरी 27 -- गोरखपुर। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गोरखपुर हवाई अड्डे पर मंगलवार को जीवनरक्षक आपातकालीन कौशलों को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक निजी अस्पताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि आपात स्थिति में किस तरह से त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत विमानपत्तन निदेशक संजय कुमार ने की। प्रतिभागियों को आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हवाई अड्डे पर कार्यरत इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा, एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट, विमान एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के प्रतिभागी मौजूद रहे। इस दौरान चंदू...