भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। हवाई अड्डा मैदान में अस्थायी रूप से रह रहे बाढ़ पीड़ितों को जगह खाली करनी पड़ेगी। इसको लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। बाढ़ प्रभावितों को शुक्रवार को हरहाल में मैदान खाली करना पड़ेगा। सदर एसडीओ के नेतृत्व में गई दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की टीम करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद भी गुरुवार को इन प्रभावित लोगों को मैदान से बाहर नहीं करा पायी। दरअसल, राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक टीम गुरुवार दोपहर हवाई अड्डा मैदान से इन प्रभावितों को बाहर निकालने के लिए गई थी। लेकिन बाढ़ प्रभावितों के विरोध के चलते सफल नहीं हो पाई। यहां गंगा में आई बाढ़ के चलते नाथनगर, नारायणपुर, बिहपुर और सबौर अंचल के करीब एक हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवार हजारों पशुओं (गाय, भैंस व बकरियों) के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.