मैनपुरी, मार्च 9 -- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला मढ़ा निवासी सेना में रिटायर्ड सूबेदार के पुत्र ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। गया बिहार ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग पूरी हुई और पासिंग आउट होने पर उन्हें बधाई दी गई। माता-पिता ने बेटे की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त किया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मढ़ा निवासी रिटायर्ड सूबेदार राकेश सिंह यादव के पुत्र अतुल कुमार ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया बिहार में ट्रेनिंग कर रहे थे। शनिवार को अकादमी में ट्रेनिंग पूरी हुई और पासिंग आउट हुए। इस दौरान अतुल की मां और पिता ने पहुंचकर बैज लगाया एवं कैप पहनाकर अतुल को बधाई दी। इससे पहले अतुल का चयन बीएसएफ में हवलदार में हो गया था। हवलदार का पद छोड़कर वह सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। अतुल कुमार दो भाई और एक बहन हैं। अतुल ने अपनी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.