गया, फरवरी 22 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र की बारा पंचायत स्थित बसेरिया गांव में नवस्थापित मंदिर में मां दुर्गे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हवन व भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद हवन यज्ञ आयोजित किया गया। आचार्यों के निर्देशन में आयोजित इस अनुष्ठान में यजमान सुजीत कुमार व रंजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। महायज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति संयोजक प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष ललन प्रसाद, म...