लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- खंभारखेड़ा चीनी मिल परिसर स्थिति तिरुपति बालाजी मंदिर का 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी विपिन बैंकटेश शुक्ला ने मुख्य यजमान यूनिट हेड अवधेश गुप्ता द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया। इस दौरान कन्याओं को भोज कराकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान अरुण प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र ढाका, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, योगेश सिंह, अतुल सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, राजेश पांडेय, डा. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार दीक्षित, तरुण मिश्रा, मनोज अवस्थी, राजेश उपाध्याय, नरेंद्र पाल सिंह, पी एन शर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हवन पूजन व आरती के बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...