गाजीपुर, मई 31 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पूर्वी छोर पर विद्यमान डीह बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य शनिवार को सम्पन्न हुआ। वैदिक ब्राह्मण पंडित अशोक चौबे के मार्गदर्शन में विधिवत हवन पूजन और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्राम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक कल्याण की कामना संग आयोजित हवन पूजन में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, काशीनाथ कुशवाहा, मुनीब प्रजापति, वंशराज सोनकर, अंकित बर्नवाल, संजय शर्मा, रामा गोड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी देखी गई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा इलाका डीह बाबा की जय के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने सगुन और पारंपरिक मंगल गीतों की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में पुण्य लाभ की कामन...