एटा, जनवरी 15 -- गुरुवार को एटा महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त ने डीएम और एसएसपी समेत तमात प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदर्शनी पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर एवं फीता काटाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। एटा महोत्सव के उद्घाटन के बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने प्रदर्शनी पंडाल में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से अधिक से अधिक जनसामान्य को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। प्रदर्शनी पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले श्रीराम बाल भारती की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद लखनऊ से आए गीतांजलि फाउंडेशन के कलाकारों ने गंगा अवतरण कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंडलायुक...