बलिया, जून 8 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में चल रहे पंचकुंडात्मक नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का समापन शनिवार की देर शाम हवन-पूजन व भंडारा के साथ हुआ। महायज्ञ के संचालक संत ज्ञानानंद महाराज के देख रेख में आयोजित यज्ञ में यज्ञाचार्य शिवचन्द पांडेय शास्त्री सहित दर्जनों सहयोगी आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन और हवन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बुढ़िया माई व भगवान शंकर के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञाचार्य ने कहा कि जिस क्षेत्र मे यज्ञ होता है,वहां के लोग भाग्यशाली होते है। यज्ञ के हवन से उठने वाले धुंआ कई विषाणु को नष्ट कर निरोगता प्रदान करता है और क्षेत्र में सुख,शांति, समृद्धि आती है। इसके बाद आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.