रुडकी, मार्च 20 -- कस्बे के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार को हवन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के बारे में बताया। कार्यक्रम में चौधरी बीरम सिंह ने कहा कि हवन में जो आहुति दी जाती है उससे सर्वत्र की शुद्धि होती है। अनेक प्रकार की बीमारियों का भी अंत होता है। कहा कि हमें अपने शरीर और मन को हमेशा पवित्र रखना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन शारीरिक, मानसिक और आत्मिक उन्नति के लिए खुद को समर्पित कर दें। इस दौरान यशमोद, जसवीर सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, अनुज कुमार, टीटू कुमार, श्याम कुमार, सुनील कुमार, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.