बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- हवन और कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्रि संपन्न भक्त आज मनाएंगे आशा दशमी पावापुरी, निज संवाददाता। आस्था और साधना के विशेष पर्व गुप्त नवरात्रि का समापन शुक्रवार को विधिवत हवन और कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक श्रद्धालु साधकों ने मां दुर्गा के दस महाविद्याओं की आराधना कर सिद्धि, समृद्धि और आत्मिक उन्नति की कामना की।गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कलश पूजन, विशेष मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। उसके बाद नौ कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया। कन्या पूजन के साथ ब्रह्मचारी रूप में एक बालक भैरव का पूजन भी किया गया। कन्याओं को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान साधकों ने विशेष रूप से तंत्र साधना, महाविद्या जप और मंत्र सिद्धि जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.