गोपालगंज, मई 11 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलरा सल्लेहपुर के प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का समापन रविवार को हवन और पूर्णाहुति के संपन्न हो गया। महायज्ञ के संचालक कमलाकांत शास्त्री, यज्ञाचार्य आचार्य सुनील शास्त्री के साथ काशी से आये आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का समापन कराया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में भाग लेने के लिए आसपास के इलाके के श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञस्थल रही। यज्ञ में पधारे संतों व यज्ञ कमेटी के सदस्यों को राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। यज्ञ भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.