पूर्णिया, फरवरी 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। हवन एवं मूर्ति विसर्जन के साथ तीन दिवसीय दीनाभद्री महोत्सव रविवार की संध्या संपन्न हो गया। पूरी विधि विधान के साथ विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से हवन एवं पूजन किया। आरती के साथ मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक गाथाओं की उम्दा प्रदर्शन करने वाले मंडलियों के बीच ट्रॉफी वितरित की गई एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विधायक ने शांतिपूर्ण एवं समारोह की सफल संचालन के लिए बनमनखी अनुमंडल प्रशासन एवं पूर्णिया जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया जबकि बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह ने शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से कार्यक्रम के संचालन में आम लोगों के सहयोग को धन्यवाद दिया। मंच संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.