बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव में शुक्रवार को पानी भरे पईन में डूबने से किशोरी की मौत हो गयी। मृतका शंकर बिंद की 16 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां के साथ धान रोपने के लिए खेत में गयी थी। धान रोपने के बाद वह पैर धोने के लिए पईन के पास गयी। इसी दौरान फिसलकर पईन में गिर गयी। उसे डूबते देखकर अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। पानी से बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.