सिमडेगा, मार्च 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के झापला शारदा टोली स्थित बजरंगबली मंदिर में आयाोजित धार्मिक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रविवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भी समापन हुआ। अखंड हरिकीर्तन में टीनगिना, टिकरा, जोकबहार, कोनमेरला, कोलेबिरा, टूटीकेल, झापला आदि गांव कीर्तन मंडली शामिल हुई थी। पूजन कार्यक्रम में पुरोहित के रुप में पंडित आचार्य अर्जुन दुबे उपस्थित थे। भंडारा में कई श्रद्धालु शामिल हुए थे। सभी श्रद्धालुओ ने भगवान के चरणों में शीश झुकाकर सुख,समृद्धि और अमन शांति की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.