संभल, जनवरी 26 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से संबद्ध श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ ट्रस्ट, मोहल्ला हल्लू सराय के तत्वावधान में आयोजित परंपरागत श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। प्रातःकाल हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें यजमान के रूप में चंचल और गुड़िया ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं। वृंदावन से आए अतुल कृष्ण महाराज ने हवन के दौरान विश्व शांति, ग्राम कल्याण और जनसमृद्धि की कामना की। हवन उपरांत श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर चामुंडा मंदिर के पीछे वाले मार्ग, ट्यूबवेल, पंचायत घर, भगत सिंह पार्क, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.