हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- नैनीताल l दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ों में जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर दोगांव के पास एक टैक्सी के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया। जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। इसके अलावा इसी हाईवे में डोलमार के पास मलबा आने से यातायात काफी देर तक बाधित रहा l मौके पर एनएच ने जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा, मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.