हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। पनचक्की-दोनहरिया सड़क पर बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई है। सोमवार को शहर में हो रहे विभिन्न जगहों पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे पुलिस अधिकारियों ने किया। पुलिस ने यहां दुर्घटना वाले संभावित स्थलों की जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद एसओपी जारी की जाएगी। सोमवार को पनचक्की-दोनहरिया सड़क, कॉलटैक्स सड़क, नहर कवरिंग रोड मुखानी, कालाढूंगी रोड समेत अन्य सड़कों का एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाल, थानाध्यक्षों समेत पुलिस टीम ने स्थनीय निरीक्षण किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य यही है कि दुर्घटना वाले संभावित स्थलों को चिन्हित किया जाए। जहां गड्ढे खोदे हैं और निर्माण कार्य हो रहे हैं उन स्थलों को चेक किया गया। सड़क की चौड़...