हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में मानसून के दौरान कहर बरसाने वाले नालों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर निगम में शुक्रवार को नालों के नजदीकी क्षेत्रों में मुनादी कराई गई। वहीं रकसिया नाले के नजदीक किए जा रहे एक स्थाई निर्माण को भी टीम ने रोका। शहरी क्षेत्र के नजदीकी देवखड़ी, रकसिया और कलसिया नाले मानसून के दौरान कहर बन कर बहते हैं। वर्षो बीतने के बाद भी इनसे बचाव का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे इस बार भी इसके आसपास रहने वालों के लिए बारिश के दौरान पानी बढ़ने पर खतरा बना हुआ है। इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने नालों के नजदीक रहने वालों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.