हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने और प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। फॉरेंसिक विभाग के एचओडी ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एक वेलफेयर ऑफिसर के खिलाफ मेडिकल कॉलेज चौकी में तहरीर दी है। इसमें गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को फॉरेंसिक विभाग के मुख्य द्वार के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। फॉरेंसिक विभाग की दूसरी मंजिल से ही कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग का भी रास्ता है। आरोप है कि एचओडी द्वारा आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ा। मामला धमकी और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। 19 फरवरी को फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आशीष सिंह सजवाण ने कम्यूनिटी मे...