हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। भगवानपुर रोड स्थित बैंकेट हॉल में रविवार को आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में 59 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित हुए। मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी तारा सिंह रहे। अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की। मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान गिरधर सिंह मनराल, नीलामंबर सोराड़ी, नारायण सिंह चौहान, भागीरथी जोशी, महेश चन्द्र जोशी आदि को सम...