हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था की ओर से 14 व 15 मार्च को हीरानगर स्थित उत्थान मंच मैदान में द्वितीय हल्द्वानी किताब कौतिक का भव्य आयोजन किया जाएगा। रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में रक्षा वैज्ञानिक डॉ. संजीव जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस 15वें पुस्तक मेले की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक हेम पंत ने बताया कि आओ, दोस्ती करें किताबों से ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस मेले में 50 प्रकाशकों की लगभग 80 हजार पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इस वर्ष की थीम नशामुक्त समाज और मानसिक स्वास्थ्य रखी गई है, जिस पर विशेषज्ञ वार्ता सत्र आयोजित होंगे। कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकार, रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। दो दिवसीय मेले में साहित्यिक परिचर्चा, विज्ञान कोना, नेचर वॉक, हस्तशिल्प ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.