हल्द्वानी, अगस्त 10 -- नैनीताल/हल्द्वानी। सरोवरनगरी में रविवार सुबह झमाझम बारिश के बाद दिनभर कोहरा छाया रहा। शाम को फिर बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। वहीं हल्द्वानी में जहां सुबह बादल छाए रहे और शाम को धूप खिली। नैनीताल में बीते 24 घंटों में शहर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पदमपुरी-बबियाड़ ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित रहा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि कुमाऊं के सोमवार को बागेश्वर और नैनीताल जिले में बारिश होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.