हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। सोमवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को दोपहर के समय गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार हल्द्वानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 5.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती गई और दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के इस बढ़ते हुए प्रकोप से दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...