हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत स्रोत पर कूड़ा एकत्रीकरण और 'सोर्स सेग्रीगेशन' की नई पहल शुरू कर दी है। सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ वार्ड 51 मयूर विहार मुखानी में किया गया, जहां श्रीजी स्वयं सहायता समूह के सहयोग से घर-घर कूड़ा पृथक्करण की व्यवस्था लागू की गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा स्वयं वार्ड में पहुंचे और टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे घर पर ही कचरे का प्राथमिक पृथक्करण करें और फिर कूड़ा वाहन को अलग-अलग सौंपें। नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से एकत्रित अपशिष्ट को एमआरएफ सेंटर भेजा जाएगा, जहां उसका आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा। इससे शहर को स्वच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.