हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण शक्ति संगठन की ओर से 12 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आक्रोश महारैली का आयोजन किया जाएगा। यहां से बड़ी संख्या में लोग रैली निकालकर डीएम कैंप दफ्तर पहुंचेंगे और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। संगठन के संयोजक व पूर्व दर्जाधारी प्रकाश हर्बोला व पदाधिकारियों ने गुरुवार को हल्द्वानी में प्रेसवार्ता कर रैली के संबंध में जानकारी दी। प्रकाश हर्बोला ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन में ही भेदभाव है, जो प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है। हर्बोला ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने यूजीसी में किसी के खिलाफ गलत नहीं होगा, ऐसा बयान जारी किया है। यह बयान पूरी तरह से गलत है। क्या वह आजीवन मंत्री रहेंगे जो किसी के खिलाफ गलत नहीं होने देंगे।...