हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलेगा। इसके लिए जगह चिह्नित किया जाना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इनके बनने के बाद ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। महंगे पेट्रोल, डीजल के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की पसंद बन रहे हैं। हल्द्वानी में इनकी संख्या दो हजार से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं अभी तक ई-चार्जिंग स्टेशन नहीं खुलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन की बैटरी को घर पर चार्ज करना मजबूरी बना हुआ है। कई बार घर से बाहर बैटरी डिस्चार्ज होने पर दिक्कत उठानी पड़ती है। अब इसके समाधान के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों पर निगम चार्जिंग स्टेशन खोलने जा रहा है। इसके जगह चिह्नित की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.