हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में दशकों पुरानी इमारतें असुरक्षित श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। इनमें आग लगने की घटना होने और मानसून काल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। दमकल विभाग के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने मकान मालिकों को सुरक्षा के उपाय करने के साथ ही निवास स्थान बदलने के सुझाव दिए हैं। नैनीताल में हाल ही में सामने आईं आग लगने की दो बड़ी घटनाओं के बाद दमकल विभाग सतर्क हो गया है। हल्द्वानी में वनभूलपुरा, मंगलपड़ाव और बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर दशकों पुरानी ऐसी इमारतों को चिह्नित किया है जिनमें हादसे की आशंका हो सकती है। विभाग को 15 से 20 इमारतें मिली हैं जहां अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। मानसून काल के लिए भी इन्हें सुरक्षित नहीं माना गया है। इनमें अधिकतर 60 से 100 साल तक पुरानी लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.