हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी। शहर में शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं के चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर और बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...