हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर शनिवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। मानवता के सच्चे रक्षक और हिंद की चादर के सर्वोच्च सम्मान से गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए सिख यूथ, सिख संगत और समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की इस आयोजन में प्रमुख भूमिका रही। गुरुद्वारा सिंह सभा रामलीला ग्राउंड से आरंभ हुए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में साध संगत, महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया। गुरबाणी गायन करते हुए आगे बढ़ रहे नगर कीर्तन में पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें गुरु साहिब विराजमान थे। शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्थानीय लोगों ने पुष्प मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। संगत अपने गुरु को याद करते हुए धन गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.