हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। आधी रात अपने ड्राइवर और गनर के साथ आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल सुरक्षा इंतजामों की गंभीरता देखने सुनसान सड़कों पर उतरीं। दो घंटे शहर के सभी कोतवाली और व्यस्ततम चौराहों पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था देखी और लापरवाही देखकर वह दंग रह गई। दोहरे हत्याकांड के बाद भी नैनीताल पुलिस सजग नहीं हुई और चंद घंटे में ही सुरक्षा की पोल खुल गई। आईजी ने सभी को अंतिम चेतावनी दी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। गुरुवार रात 12:30 बजे आईजी अपने कैंप कार्यालय से नैनीताल बैंक तिराहे पहुंची। इसके बाद शहर कोतवाली होते हुए तिकोनिया आई। यहां पुलिसकर्मी तो मौजूद थे मगर उनके पास संसाधन शून्य। लाठी और हथियार के अलावा तकनीकी संसाधन गायब मिले। कोई बड़ी घटना हो जाए तो उसकी अपडेट जिला कंट्रोल रूम को देने के लिए वायरलेस तक इनके पास नहीं थे। ...