हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। शहर के पशुपालन विभाग में नए अपर निदेशक के रूप में डॉ. रमेश सिंह नितवाल ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले यह पौड़ी गढ़वाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, पूर्व अपर निदेशक डॉ. उदय शंकर का देहरादून तबादला हो गया है। डॉ. नितवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्राथमिकता सिर्फ पशुधन का विकास ही नहीं, बल्कि पशुपालकों को भी अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना रहेगा। वे सरकारी पशुधन योजनाओं को ग्रामीणों और किसानों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। पशुपालकों को उन्नत तकनीकों और सरकारी सहायता से जोड़ने के लिए विभाग जल्द ही विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू करेगा। बताया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही पशुधन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोग इनका पूरा लाभ उठा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.