हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कार्मिक सतर्कता एवं परिवहन अपर सचिव रीना जोशी ने गुरुवार को हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अपर सचिव (परिवहन, नियोजन और कार्मिक) ने गुरुवार को फतेहपुर और गुजरौड़ा गांवों में जाकर लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन तो बिछ गई है, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी नलों में पानी नहीं आया है। इस पर अपर सचिव ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद जल जीवन मिशन के अधिकारियों को 15 मई तक हर घर में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर 15 मई तक काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.