अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- अल्मोड़ा। हल्द्वानी के एक अस्पताल में अल्मोड़ा की मृत महिला का शव नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को लोगों ने बैठक कर नाराजगी जताई और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी के एक अस्पताल में नंदन सिंह की पत्नी सीमा को भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल को 30 हजार रुपये भी दिए, लेकिन 87 हजार रुपये की डिमांड करते हुए शव को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। जो मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है। लोगों ने कहा कि निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य सेवा को रुपये कमाने का धंधा बना दिया है। इस दौरान लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। साथ ही सरकार से कुमाऊं में अस्पताल की जितनी भी फर्म संचालित हो रही हैं उन्हें बंद करने की मांग की, ताकि किसी अन्य के साथ इस प्र...