हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सोमवार को जिला स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-14 बालिका वर्ग में हल्द्वानी ने रामगढ़ को हराकर जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में रामनगर ने हल्द्वानी को परास्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में भीमताल की टीम ने हल्द्वानी को मात दी, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में रामनगर ने हल्द्वानी को हराया। जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा ने बताया कि शेष मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.