रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग विकास कार्यालय, हल्द्वानी के ओर से शुक्रवार को एक निजी होटल में सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए खरीद व विपणन सहायता और एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं को लेकर एक कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यशाला में ऑनलाइन डिस्प्यूट रेजोल्यूशन (ओडीआर) पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। विदेश व्यापार महानिदेशालय के उपमहानिदेशक हेमंत कुमार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। सीजीटीएमएसई, मुंबई कार्यालय से श्रुति शुक्ला ने गारंटी रहित ऋण योजना की विस्तृत जानकारी दी। उप महाप्रबंधक आदर्श कंसूल ने आत्मनिर्भर भारत योजना पर प्रकाश डाला...