बिजनौर, फरवरी 2 -- हल्दौर-नहटौर मार्ग पर गांव कुंडा वागेन के समीप ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बिजनौर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नहटौर क्षेत्र के गांव किशनपुर भोगन निवासी रुपेश कुमार (35) अपनी पत्नी लक्ष्मी (32) के साथ रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से हल्दौर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव कुंडा वागेन के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाए जाने पर वहां तैनात डॉक्टर मोहित कुमार और फार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.