हल्द्वानी, जनवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक 2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे और उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि हल्दूचौड़ कौतिक 8 से 14 जनवरी तरह आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा स्वर कोकिला आशा नेगी, जितेन्दर तोमक्याल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में झूले, भूत बंग्ला और स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। गुरुवार सुबह 8 बजे से बच्चों की खो-खो, कबड्डी समेत तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस दौरान कीर्ति पाठक, दिनेश पाण्डे, भोला ककल्टिया, देवेश गुणवंत, त्रिभुवन उप्रेती, इंदर सिंह बिष्ट, कैलाश दुम्का, भुवन पवार, प्रकाश गुरुरानी, नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेठा, रवि राणा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...