बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-04 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। तुलसी आश्रम, रघुनाथपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में महाकाल भगवान की हल्दी व मटकोड़ की पावन रस्म शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित राजू मिश्रा जी द्वारा विधिवत हल्दी-मटकोड़ की रस्म अदा कराई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत- "कौना बने रहलू ए कोयलर." तथा गौरा-हिमाचल जी से संबंधित अन्य मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मदन चौधरी, शैलेश ओझा, संतोष सिंह, संतोष गुप्ता सहित पूजा समिति के सदस्यों ने नेग की परंपरा निभाते हुए उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। महाशिवरात्रि के दिन रविवार को महाकाल की भव्य बारात महाकालेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर दुर्गा माता मंदिर, रघुनाथपुर स्टेशन के समीप पहुंचेगी, जहां हिमाचल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.