अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मडराक थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में मंगलवार को हल्दी कार्यक्रम में आई मथुरा की एक महिला का बैग गायब हो गया। डांस करने के दौरान महिला ने कुर्सी पर बैग रख दिया था, जिसमें छह लाख रुपये से अधिक के जेवरात व 45 हजार रुपये नकद रखे थे। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तलाश में जुटी है। आगरा रोड स्थित राधा वन रिजॉर्ट में मंगलवार को हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मथुरा के युमना पार क्षेत्र की एक महिला परिवार के साथ शामिल होने आई थी। रात में संगीत समारोह के दौरान महिलाएं डांस कर रही थीं। इस पर मथुरा की महिला भी अन्य महिलाओं संग डांस करने लगीं। उन्होंने अपने बैग को कुर्सी पर रख दिया। तभी मौका पाकर किसी ने बैग उठा लिया और फरार हो गया। कुछ देर बाद महिला की नजर कुर्सी पर पड़ी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.