घाटशिला, मार्च 25 -- पोटका, संवाददाता। श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति हल्दीपोखर के तत्वावधान में 24 प्रहर (तीन दिवसीय) अखंड हरिनाम संकीर्तन स्थानीय हरि मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पार्षद सूरज मंडल ने दिया। पार्षद ने कहा कि 26 मार्च को गंधादिवस,27 से 29 मार्च तक हरिनाम संकीर्तन एवं 30 मार्च को धुलट व भोग आरती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 10 प्रसिद्ध संकीर्तन संप्रदाय भाग लेंगे। इनमें प्रभात दास महिला संप्रदाय, काजल पाल महिला संप्रदाय, सुखदेव दास गोड़बेथा संप्रदाय, रसुनपुर बांकुड़ा संप्रदाय, ईचागढ़ कीर्तन संप्रदाय, पुरुलिया के दीपक गोस्वामी कीर्तन संप्रदाय, बांसकुड़ी कीर्तन संप्रदाय, मेदिनीपुर कीर्तन संप्रदाय, राजाबास कीर्तन संप्रदाय व हरमोहन मंडल हल्दीपोखर कीर्तन संप्रदाय शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...