घाटशिला, सितम्बर 19 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मुर्गा बाजार मुहल्ले में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया एवं बच्चों के बीच चाकलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के अगुवाई में देश विश्वगुरु बनने की राह पर है। हम सभी यह कामना करते हैं कि मोदी जी लंबी उम्र जिएं और देश को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देते रहे। इस अवसर पर बसंती देवी,विदु बेहरा, विशोखा देवी,सरिता देवी, उषा देवी,रीना नंदी, उमा देवी,उषा मुंडा, झरना देवी, कल्पना दास,रीना देवी, महेश साव सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...