सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को दिन भर आसमान में सुरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिससे जिले का मौसम सुहाना हो गया। वहीं सोमवार की रात बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है। बावजूद उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। वातावरण में उमस वाली गर्मी बरकरार है। विभिन्न प्रखंडों में सोमवार की रात हुई हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी फसलों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। खेतों में लगी धान के बिचड़े व रोपे गए धान की फसलों को इससे लाभ पहुंचा है। खेतों में नमी व फसलों में हरियाली लौट रही है। वहीं किसान नीचले जमीन में हल्की बारिश के बाद पंपसेट से पटवन कर धान की रोपनी कर रहे है। चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव : कृषि विज्ञान के...