गुड़गांव, अप्रैल 11 -- सोहना, संवाददाता। गुरुवार शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों और आढ़तियों में हड़कंप मच गया। अनाज मंडी परिसर में हजारों क्विंटल गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। सुरक्षा के नाम पर प्लास्टिक के त्रिपाल लाए गए। स्थानीय अनाज मंडी सरकार के लिए खरीदा गया गेंहू का उठाव बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। आढ़ती ट्रांसपोर्ट ठेकेदार पर सरकारी गेंहू का उठाव धीमा करने का आरोप लगा रहे है। अभी तक स्थानीय अनाज मंडी में 31 हजार 796 क्विंटल आया है। जिसमें से दो हजार क्विंटल का ही उठाव हुआ है। जिससे तावडू स्थित वेयर हाउस में भेजा जा रहा है। अनाज मंडी में सरकार के खाते का करीब 28 हजार क्विंटल गेंहू पड़ा है। स्थानीय आढ़ती उठाव की गति को तेज करने की मांग कर रहे है। आढ़ती विकास गुप्ता ने बताया कि जब तक सरकारी बारदान उठने के बाद वेयर हाउस मे...