मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जहां शीतलहर का प्रकोप जारी है, वहीं मुंगेर में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। वर्ष के अंतिम पखवाड़े में भी जिले का मौसम संतुलित और अपेक्षाकृत खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि, शाम से सुबह तक ठंड जरुर रहता है, लेकिन यह शीतलहर का ठंड नहीं है। मंगलवार की सुबह भी हल्की पछिया हवा और कुहासे के साथ ठंडक जरूर महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम सामान्य हो गया और लोगों की दिनचर्या भी सामान्य बनी रही। अहले सुबह को छोड़ दें तो दिनभर लोग अपने रोजमर्रा के कामों में सामान्य रूप से जुटे रहे। ठंड जरूर है, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति नहीं होने से जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ। एक्युआईसी, मुंगेर के अनुसार मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम ताप...