अररिया, जनवरी 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में ठंड का कहर जारी है। खासकर सुबह और शाम के वक्त मौसम में कनकनी अधिक रहने के कारण जिलेवासी परेशान हैं। गुरुवार से जिले में कोहरे का प्रकोप काफी बढ़ गया है। घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सुबह के वक्त कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। गुरुवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह से लेकर करीब 11:30 बजे तक घने कोहरे के साथ ठंड से लोग परेशान रहे। इसके बाद धूप निकलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि धूप निकलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड के आगे धूप भी फीकी पड़ रही है। धूप निकलने के बाद लोग जगह-जगह धूप सेंकते नजर आए। कोई अपने आवासीय प...