नई दिल्ली, जनवरी 7 -- सर्दियों के मौसम में हरी मेथी और ताजी मटर बाजार में आसानी से मिल जाती है। इन्हीं दो पोषक तत्वों से बनने वाली मेथी मटर की सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना मानी जाती है। आमतौर पर लोग इसे मलाई या क्रीम के साथ बनाते हैं, लेकिन बिना क्रीम के बनी मेथी मटर ज्यादा हल्की, डायजेस्टिव और हेल्दी होती है। मेथी में फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं हरी मटर प्रोटीन और विटामिन C का अच्छा स्रोत है। जब इन दोनों को सही तरीके से पकाया जाए तो यह सब्ज़ी पेट में भारीपन या गैस नहीं बनाती। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें ना तो क्रीम का इस्तेमाल होता है और ना ही ज्यादा तेल का। सही मात्रा में मसाले और सही कुकिंग टेक्नीक मेथ...