जौनपुर, जुलाई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी ग्राम पंचायत के प्रधान को धमकी देने और अनावश्यक रूप से दबिश देने को मामले में आरोपी दरोगा सहित दो लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने हल्का दरोगा को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। मटियारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान लक्ष्मी शंकर यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत किया। कहा कि ग्राम पंचायत के बड़वारे स्थित चकमार्ग पर अवैध कब्जा था। उसे हटवाने के लिए शिकायत की गई थी। इसपर उच्चाधिकारियों ने आदेश दिया। उसी के तहत मेवालाल विश्वकर्मा ने अपनी बाउंड्री गिरवा दी, लेकिन मलबा नहीं हटवाया। बाद में प्रधान पर अनर्गल आरोप लगाए जाने लगे। इसी मामले में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.