सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- सीतामढ़ी। नगर के समीप गिर मिसानी स्थित जिले के प्राचीन हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को होने वाले हलेश्वर स्थान महोत्सव को सफल बनाने के लिए डीएम ने कई विभाग के अधिकारी को पत्र भेजा है।जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी,नगर आयुक्त,एसडीओ सदर,एस डी पी ओ सदर,जिला नजारत उप समाहर्ता,सिविल सर्जन एवं जिला सूचना अधिकारी को उक्त महोत्सव के लिए नामित किया गया है। जिसमे सांस्कृतिक व पौराणिक महत्ता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने ,निर्धारित तिथि को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साफ सफाई का कार्य करने,विधि व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, टेंट,पंडाल का निर्माण करने,कीर्तन,भजन मंडली,महोत्सव सेसंबंधित,बैनर,पोस्टर, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...