मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 20 -- औराई, एक संवाददाता। लखनदेई नदी के जलस्तर में वृद्धि से हलीमपुर के सैकड़ों घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। गांव की सड़कें डूब गई हैं। दरवाजे पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, ऐसे में पर्व पर लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मकसूदपुर, ससौली, चंडिया समेत दर्जनों जगहों की सड़कों पर ढाई फीट से अधिक पानी का बहाव हो रहा है। असमय बाढ़ से दीपावली के साथ छठ महापर्व में भी लोगों को परेशानी होगी। वरिष्ठ किसान अवधेश राय ने बताया कि कटरा के मोहनपुर में गाद की वजह से दो फाटक फंसे हैं, जिस कारण तेज गति से जलनिकासी नहीं हो रही है। समय रहते पानी निकल जाता तो धान की फसल बच सकती थी। एक के बाद एक चौर डूबता जा रहा है। किसानों का कहना है कि राजनेता या विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इधर, सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.