सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर नगर निगम ने शुक्रवार को हलालपुर में जोहड़ की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटाकर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। निगम की अतिक्रमण रोधी टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से पिलरों सहित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सहारनपुर-चिलकाना रोड पर स्थित हलालपुर का यह जोहड़ खसरा संख्या 240, 241 और 228 में लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और यह क्षेत्र का प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण है। यहां प्रवासी पक्षी भी आकर जलविहार करते हैं, जिससे इसका पर्यावरणीय महत्व और बढ़ जाता है। नगर निगम इस जोहड़ के सौंदर्यीकरण की एक महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रहा है। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा इस जोहड़ की लगभग 150 वर्ग गज भूमि पर पिलर बनाकर अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया था। सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.